पटना : ऑनलाइन दाखिल खारिज शुरू होने के बाद भी खत्म नहीं हो रहा बैकलॉग, बढ़ी परेशानी
Updated at : 09 Oct 2018 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

म्यूटेशन के लिए कार्यालय के लगाने पड़ रहे हैं चक्कर कर्मचारी से लेकर लिपिक की सुस्ती पड़ रही है भारी पटना : पटना जिले में ऑनलाइन दाखिल खारिज यानी म्यूटेशन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी आम लोगों को राहत नहीं मिल रही है. दो अक्तूबर के बाद सीधे कार्यालय में आवेदन जमा करने […]
विज्ञापन
म्यूटेशन के लिए कार्यालय के लगाने पड़ रहे हैं चक्कर
कर्मचारी से लेकर लिपिक की सुस्ती पड़ रही है भारी
पटना : पटना जिले में ऑनलाइन दाखिल खारिज यानी म्यूटेशन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी आम लोगों को राहत नहीं मिल रही है. दो अक्तूबर के बाद सीधे कार्यालय में आवेदन जमा करने के बदले लोगों को अब काउंटर पर भीड़ लगानी पड़ रही है. वहीं जिले के सभी प्रखंडों में पड़े पुराने आवेदनों पर कार्रवाई नहीं हो रही है.
ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिन लोगों ने अपने जमीन के म्यूटेशन के लिए प्रखंड कार्यालयों में आवेदन जमा किये थे, वैसे पांच हजार से अधिक मामले पेंडिंग पड़े हुए है. कर्मचारी से लेकर लिपिक वफिर अंचल पदाधिकारी स्तर की सुस्ती लोगों की परेशानी पर भारी पड़ रही है. अकेले पटना सदर प्रखंड में 500 से अधिक मामले हैं, जिनका निबटारा नहीं किया जा रहा है. ऐसे में एक तरफ म्यूटेशन की प्रक्रिया ऑनलाइनहोने से कर्मियों को राहत मिली है, बावजूद इसके पुराने मामले को नहीं निबटाया जा रहा है.
नहीं बैठे अंचल पदाधिकारी
कार्यालय की सुस्ती ऐसी है कि विभिन्न कार्यों का हवाला देकर एक सप्ताह से अधिक समय से पटना सदर के अंचल पदाधिकारी अपने कार्यालय में नहीं बैठे हैं. पटना सदर अंचल में आठ हल्का के प्रतिदिन सौ से अधिक मामलों में लेकर लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने आते हैं.
जिनमें अधिकांश लोगों को कर्मियों द्वारा कुछ न कुछ पेच बता कर लौटा दिया जाता है. वहीं म्यूटेशन के मामले सभी हल्कों को मिला कर पांच सौ से अधिक मामलों में समय बीतने के बाद भी कर्मचारी ने अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है. वहीं अंचल पदाधिकारी विभिन्न मामलों को लेकर व्यस्त रह रहे हैं. बीते एक सप्ताह से अंचल पदाधिकारी अपने कार्यालय में बैठे ही नहीं हैं.
कर्मचारी नहीं दे रहे समय पर रिपोर्ट
इधर जमीन की जांच की रिपोर्ट कर्मचारी समय से नहीं दे रहे हैं. अकेले पटना सदर अंचल में 150 से अधिक मामले हैं, जहां कर्मचारी ने 30 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है. वहीं 54 से अधिक ऐसे मामले है, जिनमें कर्मचारी ने रिपोर्ट को गायब कर दिया है. इसमें से अधिकांश मामलों में तीन माह से अधिक पुराने मामले हैं. वहीं रिपोर्ट नहीं आने के कारण कर्मचारी लोगों का म्यूटेशन नहीं कर रहे हैं.
सभी प्रखंडों में ऑनलाइन
जिले के सभी प्रखंडों में ऑनलाइन म्यूटेशन कर दिया गया है. बीते दो अक्तूबर से अंचल की सेवा के अधिकार काउंटर पर जाकर म्यूटेशन के लिए आवेदन जमा किये जा रहे हैं. वहीं फुलवारी अंचल में पायलट प्रोजेक्ट के तहत ऑनलाइन लगान जमा किया जा रहा है,
पटना : सभी 534 अंचलों में ऑनलाइन लगान जमा करने की व्यवस्था शुरू
पटना : राज्य में लोग अपनी जमीन का ऑनलाइन लगान भुगतान कर सकते हैं. सभी 534 अंचलों में ऑनलाइन लगान भुगतान करने की व्यवस्था शुरू हो गयी. मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन दाखिल खारिज, लगान भुगतान व निबंधन कार्यालय को अंचल कार्यालय से जोड़ने का शुभारंभ किया.
इस अवसर पर राजस्व व भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने कहा कि राज्य में 45,862 राजस्व ग्रामों की तीन करोड़ 52 लाख 93 हजार जमाबंदी का कंप्यूटराइजेशन काम पूरा हो गया है. सभी अंचलों में ऑनलाइन दाखिल खारिज के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू है. ऑनलाइन दाखिल खारिज की प्रक्रिया शुरू होने से आवेदनकर्ता को आवेदन के निष्पादन की गतिविधि की जानकारी उनके मोबाइल पर मैसेज के रूप में प्राप्त होता रहेगा.
ऑनलाइन लगान भुगतान की प्रक्रिया शुरू होने से कहीं से भी लाेग अपनी जमीन का लगान जमा कर सकते हैं. ऑनलाइन भू-लगान मेनू को क्लिक करने पर जमीन मालिक ई-पेमेंट के माध्यम से भू-लगान भुगतान कर सकेंगे. जमीन मालिक को बकाया भू-लगान के बारे में भी पता चल जायेगा. निबंधन कार्यालय के डेटा बेस को अंचल कार्यालयों से संबद्ध होने पर निबंधन विभाग में जमीन की हुई रजिस्ट्री का सारा ब्योरा अंचल कार्यालय को मिल जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




