पटना : पीएमसीएच में गंभीर मरीजों को नहीं मिल पा रही ट्रॉली
Updated at : 05 Oct 2018 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को ट्रॉली के लिए मारामारी करनी पड़ रही है. नाराज मरीजों में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है. गुरुवार को इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज को उस समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जब मरीज को ट्रॉली नहीं मिल पायी. 20 मिनट इंतजार […]
विज्ञापन
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को ट्रॉली के लिए मारामारी करनी पड़ रही है. नाराज मरीजों में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है. गुरुवार को इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज को उस समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जब मरीज को ट्रॉली नहीं मिल पायी.
20 मिनट इंतजार के बाद जब ट्रॉली नहीं मिली, तो मरीज के परिजन उसे कंधे पर रख इमरजेंसी वार्ड में लेकर गये. कुछ मरीजों के परिजनों ने ट्रॉली की कमी की शिकायत अस्पताल के अधीक्षक से की, उन्होंने तुरंत ट्रॉली का इंतजाम करने का आश्वासन दिया.
बेड बढ़े लेकिन ट्रॉली नहीं : हाल ही में पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में बेडों की संख्या बढ़ायी गयी है. पहले बेडों की संख्या 100 थी जो अब 200 हो गयी है, जिसका उद्घाटन एक महीने पहले किया गया था. जानकारों की मानें, तो पीएमसीएच में बेड की संख्या तो बढ़ा दी गयी, लेकिन ट्रॉली की संख्या नहीं बढ़ायी गयी. इसके चलते गंभीर मरीजों को परिजन हाथ व कंधे पर लेकर बेड तक पहुंचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




