ePaper

खुसरूपुर में निर्वाण दिवस पर श्रद्धालुओं ने चखा लंगर

Updated at : 05 Oct 2018 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
खुसरूपुर में निर्वाण दिवस पर श्रद्धालुओं ने चखा लंगर

खुसरूपुर : नगर के प्राचीन उदासीन बड़ी संगत में गुरुवार को गुरु नानक देव जी के निर्वाण दिवस पर गुरु पर्व का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संगत में पंजा साहिब का ध्वजारोहण हुआ व संध्या बेला में कराह प्रसाद अर्पित कर अरदास किया गया. भक्तों को संबोधित करते हुए महंत किशुन दास जी […]

विज्ञापन
खुसरूपुर : नगर के प्राचीन उदासीन बड़ी संगत में गुरुवार को गुरु नानक देव जी के निर्वाण दिवस पर गुरु पर्व का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संगत में पंजा साहिब का ध्वजारोहण हुआ व संध्या बेला में कराह प्रसाद अर्पित कर अरदास किया गया. भक्तों को संबोधित करते हुए महंत किशुन दास जी ने कहा कि ‘नानक नाम जहाज है, चढ़ै से उतरे पार’.
उन्होंने कहा िक पूरे देश के उदासीन संगतों में आज गुरु पर्व मनाया जा रहा है. नानक ने उदासीन संप्रदाय के लिए अपने पुत्र श्रीचंद्र को अर्पित कर दिया था. सनातन धर्म की रक्षा करने वालों में श्रीचंद्र भगवान का उल्लेखनीय योगदान रहा है. गुरु पर्व के अवसर पर बड़ी संगत में लंगर का आयोजन किया गया. लंगर में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद चखा. लंगर चखने के िलए संगत की भीड़ लगी हुई थी.
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर स्थानीय विधायक रणविजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष माणिक लाल प्रसाद, अजय सिंह, श्रद्धानंद प्रसाद, महंत गणेश दास, महंत आदित्य मुनि आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन