पटना : प्रेम प्रसंग के दौरान खींच ली थी निजी तस्वीर, युवक कर रहा था ब्लैकमेल
Updated at : 04 Oct 2018 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : प्रेम प्रसंग के दौरान युवक ने लड़की के साथ निजी क्षणों की तस्वीर खींच ली और जब संबंध टूटा तो उन तस्वीरों को दिखा कर ब्लैक मेल कर रहा है. इतना ही नहीं लड़की की शादी ठीक हो गयी, मंगनी हो गयी और यह जानकारी जब लड़के को मिली तो उसने मंगेतर का […]
विज्ञापन
पटना : प्रेम प्रसंग के दौरान युवक ने लड़की के साथ निजी क्षणों की तस्वीर खींच ली और जब संबंध टूटा तो उन तस्वीरों को दिखा कर ब्लैक मेल कर रहा है. इतना ही नहीं लड़की की शादी ठीक हो गयी, मंगनी हो गयी और यह जानकारी जब लड़के को मिली तो उसने मंगेतर का पता किया और उसे वह तस्वीर भेज दी. जिसके कारण लड़के ने शादी से इन्कार कर दिया. कुछ दिन पूर्व भी उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया था और लड़की ने महिला थाने में शिकायत की थी.
लड़के ने माफी मांग ली थी और उसे बांड भरवा कर छोड़ दिया गया था. लेकिन फिर से हरकत करने के बाद लड़की व उसके परिजनों ने महिला थाना पुलिस से शिकायत की है. इतना ही नहीं एसएसपी से भी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. एसएसपी ने महिला थाना पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




