ePaper

राज्यपाल लाल जी टंडन ने बापू व शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Updated at : 02 Oct 2018 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल लाल जी टंडन ने बापू व शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

पटना:बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी मैदान में अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा निवेदित की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव आदि ने भी बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण […]

विज्ञापन

पटना:बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी मैदान में अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा निवेदित की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव आदि ने भी बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती–पूजन तथा भजन एवं देशभक्तिपूर्ण गीतों का गायन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.

इधर, राज्यपाल लाल जी टंडन ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्थानीय शास्त्री नगर पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा निवेदित की. शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव आदि प्रमुख थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन