पटना : पीपीयू और एमयू में नहीं होगा पीजी में एडमिशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2018 9:16 AM

विज्ञापन

ग्रेजुएशन फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी होने के बाद ही दोनों विश्वविद्यालयों में शुरू होनी थी प्रक्रिया एमयू में आज से शुरू हो रही परीक्षा रद्द पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के सामने पीजी में नये सत्र की शुरुआत पर संकट आ गयी है. मगध यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन पार्ट थर्ड की परीक्षा रद्द होने से पाटलिपुत्र […]

विज्ञापन
ग्रेजुएशन फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी होने के बाद ही दोनों विश्वविद्यालयों में शुरू होनी थी प्रक्रिया
एमयू में आज से शुरू हो रही परीक्षा रद्द
पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के सामने पीजी में नये सत्र की शुरुआत पर संकट आ गयी है. मगध यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन पार्ट थर्ड की परीक्षा रद्द होने से पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी भी चिंतित है. यूनिवर्सिटी अपने पहले सत्र में ही पीजी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने में फेल हो रही है.
इस वर्ष पीजी में एडमिशन प्रक्रिया दूर-दूर तक शुरू होता नहीं दिख रहा है. नयी यूनिवर्सिटी पूरी तरह मगध यूनिवर्सिटी के सत्र पर आश्रित है. मगध यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन फाइनल इयर के रिजल्ट जारी होने के बाद ही नयी यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है.
यूनिवर्सिटी ने एमयू प्रशासन को ग्रेजुएशन की परीक्षा और रिजल्ट जल्द जारी करने को कहा था, ताकि पीजी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो सके. लेकिन एक अक्तूबर से शुरू हो रही परीक्षा रद्द हो गयी है. कई प्राइवेट कॉलेज के मान्यता रद्द और वहां के स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं होने के बाद काफी हंगामा हो रहा था. हंगामा बढ़ता देख एमयू प्रशासन ने यह कदम उठाया है. इस कारण दोनों यूनिवर्सिटी में 2018 में पीजी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है.
दोनों यूनिवर्सिटियों में होगा सेशन लेट, जीरो सेशन लगाना होगा सही : ग्रेजुएशन फाइनल इयर की परीक्षा रद्द होने से इसका व्यापक असर पड़ेगा.
पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के साथ-साथ एमयू में भी इस बार पीजी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकती है. दोनों यूनिवर्सिटी को जीरो सेशन लागू करना होगा. क्योंकि 12 अक्तूबर को एग्जाम का नया शिड्यूल ही जारी होगा. एमयू में नवंबर अंत तक फाइनल इयर का एग्जाम समाप्त हो सकता है. लेकिन रिजल्ट जारी करने में जनवरी हो सकता है. इस कारण पीजी में एडमिशन का असर पड़ेगा.
पीजी में एडमिशन लेने से पुन: सेशन लेट हो जायेगा. इस कारण विशेषज्ञ कहते हैं कि इस वर्ष दोनों यूनिवर्सिटी को पीजी में एडमिशन के लिए जीरो सेशन ही लगाना बेहतर होगा. क्योंकि, एमयू में वैसे भी सेशन काफी लेट चल रहा है. इस कारण पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी भी पीजी में अगर एडमिशन प्रक्रिया 2019 में शुरू करता है तो सेशन लेट हो जायेगा. वैसे परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा होने एक माह बाद रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन