पटना : बीआर आंबेडकर विवि मुजफ्फरपुर के वीसी तलब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2018 8:38 AM
विज्ञापन
पटना : पटना हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद छह वर्षों तक एफिलिएशन देने के मामले में निष्क्रिय रहे बीआर आंबेडकर विवि प्रशासन के विरुद्ध दायर अवमानना मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने वीसी को तलब किया है. न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद की एकलपीठ ने राजा राम शाह डिग्री कॉलेज रक्सौल सहित दस कॉलेजों की […]
विज्ञापन
पटना : पटना हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद छह वर्षों तक एफिलिएशन देने के मामले में निष्क्रिय रहे बीआर आंबेडकर विवि प्रशासन के विरुद्ध दायर अवमानना मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने वीसी को तलब किया है. न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद की एकलपीठ ने राजा राम शाह डिग्री कॉलेज रक्सौल सहित दस कॉलेजों की ओर से दायर याचिका पर यह निर्देश दिया. याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अरुण कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद विवि प्रशासन बैठी रही. यहां तक कि राज्य सरकार को विवि प्रशासन द्वारा एफिलिएशन के लिए कोई प्रस्ताव तक नहीं भेजा गया. विवि के कुलपति को चार अक्तूबर को हाजिर होने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










