पटना : ऑनलाइन आवेदन जमा करने का हुआ शुभारंभ

Updated at : 27 Sep 2018 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : ऑनलाइन आवेदन जमा करने का हुआ शुभारंभ

पटना : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत लाभार्थियों को मिलनेवाले अनुदान राशि संबंधित आवेदन जमा करने की शुरुआत हो गयी. परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने ऑनलाइन आवेदन करने का शुभारंभ किया. बिहार राज्य पथ विकास निगम के सभागार में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अनुदान लेने के लिए जमा होनेवाले आवेदन की […]

विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत लाभार्थियों को मिलनेवाले अनुदान राशि संबंधित आवेदन जमा करने की शुरुआत हो गयी. परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने ऑनलाइन आवेदन करने का शुभारंभ किया.
बिहार राज्य पथ विकास निगम के सभागार में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अनुदान लेने के लिए जमा होनेवाले आवेदन की शुरुआत हुई. मौके पर परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि योजना का लाभ एससी-एसटी व अत्यंत पिछड़ा वर्ग को मिलना है. प्रत्येक पंचायत में तीन एससी-एसटी व दो अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को अनुदान राशि मिलेगी.
अनुदान राशि लेने के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी. दो अक्तूबर को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में समस्तीपुर जिले के गंगापुर पंचायत व नालंदा जिले के धावा पंचायत में योजना शुरू होगी. दो पंचायतों में इस योजना के क्रियान्वयन के लिए समय सीमा निर्धारित की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन