कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रही बिहार की छात्रा ने आत्महत्या की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2018 5:53 PM
कोटा/पटना : बिहार की 16 वर्षीय एक छात्रा ने यहां आधारशिला इलाके में बुधवार को एक नदी में छलांग लगा कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिहार के मधुबनी जिला निवासी शिप्रा रंजन ने मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) […]
कोटा/पटना : बिहार की 16 वर्षीय एक छात्रा ने यहां आधारशिला इलाके में बुधवार को एक नदी में छलांग लगा कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिहार के मधुबनी जिला निवासी शिप्रा रंजन ने मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) की तैयारी करने को लेकर यहां जून में एक कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया था.
उन्होंने बताया कि 11 वीं की छात्रा ने सुबह करीब सात बजे चंबल नदी में कथित तौर पर छलांग लगा दी. जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया लेकिन जब तक कि उसे बचाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी. अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का एक मामला लगता है. हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद किया गया. उसके छात्रावास का कमरा और थैलों की तलाशी ली जानी बाकी है. बताया जा रहा है कि वह पढ़ाई में अच्छी थी. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










