पटना : एम फार्मा की होगी पढ़ाई, रिक्त पदों पर भरे जायेंगे फार्मासिस्ट

Updated at : 26 Sep 2018 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : एम फार्मा की होगी पढ़ाई, रिक्त पदों पर भरे जायेंगे फार्मासिस्ट

राजकीय फार्मेसी संस्थान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर बोले स्वास्थ्य मंत्री पटना सिटी : अगमकुआं स्थित राजकीय फार्मेसी संस्थान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि संस्थान में एम फार्मा की पढ़ाई हो, इसके लिए सरकार के स्तर से व्यवस्था की जा रही […]

विज्ञापन
राजकीय फार्मेसी संस्थान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर बोले स्वास्थ्य मंत्री
पटना सिटी : अगमकुआं स्थित राजकीय फार्मेसी संस्थान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि संस्थान में एम फार्मा की पढ़ाई हो, इसके लिए सरकार के स्तर से व्यवस्था की जा रही है. मंत्री ने कहा कि फार्मासिस्टों, लैब व एक्स रे टेक्नीशियन, चिकित्सक व पारा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया कर रही है. पहले इस क्षेत्र में काम नहीं हो रहा था, अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कार्य में तेजी आयी है.
मंत्री ने कहा कि राज्य में फॉर्मेसी इंस्टीट्यूट की कमी है. सरकार निजी क्षेत्र के इंस्टीट्यूट को भी मान्यता दे रही है. अभी हाल ही में औरंगाबाद में स्थित संस्थान को मान्यता दी गयी है. मंत्री ने चिकित्सा जगत के आधार फार्मासिस्टों के लिए सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में भी अवसर है, दवा बनाने से लेकर दवा दुकान चलाने तक में फार्मासिस्टों की आवश्यकता होती है. सरकार को जितनी फार्मासिस्टों की आवश्यकता है, उतनी पूरा करने के लिए कार्य कर रही है.
डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य में फार्मेसी संस्थान की जो कमी है, उसे दूर करने के लिए वो मुख्यमंत्री से बात करेंगे, क्योंकि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण हैंड है. इसके विकास के लिए भी सरकार कार्य कर रही है.
मंत्री ने फार्मासिस्टों के कार्यकलाप की सराहना की. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ड्रग्स कंट्रोलर रवींद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि मरीजों को सही दवा मिले, इसका दायित्व फार्मासिस्टों का होता है, फार्मासिस्टों की देखरेख में ही दवा दुकान संचालित होगी. समारोह में संस्थान के प्राचार्य प्रो शैलेंद्र कुमार, समाजसेवी विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा ने भी अपनी बातों को रखा. जबकि संचालन राजनाथ व अतिथियों का स्वागत ऑर्गेनाइजेशन के संगठन सचिव व संयोजक अरविंद कुमार ने किया.
आयोजन में सहायक ड्रग्स कंट्रोलर अमल किशोर, संस्थान के प्रो अजय कुमार, प्रो अनिल कुमार, संत कुमार के साथ फार्मेसी छात्रों में रजत राज, राहुल, मनीष, अंजली, प्रीति, छत्तीस कुमार, नीरज कुमार, धीरज कुमार समेत राज्यभर से आये फार्मासिस्ट व अन्य छात्र उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन