मसौढ़ी : स्वास्थ्यकर्मियों ने की हड़ताल, धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2018 9:06 AM
विज्ञापन
मसौढ़ी : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर वेतन भुगतान समेत अन्य कई मांगों को लेकर मसौढ़ी व धनरूआ में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर धरना दिया . धनरूआ में संघ के नेता भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में इसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया गया. मौके […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर वेतन भुगतान समेत अन्य कई मांगों को लेकर मसौढ़ी व धनरूआ में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर धरना दिया .
धनरूआ में संघ के नेता भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में इसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया गया. मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के विनय कुमार, नीरज कुमार, अमित कुमार, शैलेश कौशल, निशांत केसरी, रेणु कुमारी, शोभी कुमारी, अमृता प्रीतम, निरुपमा सिन्हा आदि मौजूद थे. इधर, मसौढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश कुमार के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया गया. मौके पर संघ के लोगों ने पूरे वित्तीय वर्ष का आवंटन निर्गत कर वेतन भुगतान किये जाने, आवंटन के अभाव में कर्मचारियों का वेतन अवरुद्ध होने की स्थिति में शपथपत्र देने की बाध्यता समाप्त करने आदि की मांग की.
फतुहा. पीएचसी में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े आशा, ममता, कोरियर, ऑउटसोर्सिंग कर्मियों को 12 से 13 माह के मानदेय का भुगतान सरकार द्वारा नहीं किया गया है.
इसको लेकर सोमवार को स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर रहे. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री विश्वनाथ सिंह ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मियों को वेतन नहीं देकर उनके साथ सरकार अन्याय कर रही है. मौके पर प्रखंड मंत्री कल्पना सिन्हा, मो लुकमान, सविता कुमारी एलएचवी रंजना कुमारी, आशा सिन्हा, लखन प्रसाद, देवेंद्र कुमार, प्रेमलता सिन्हा एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे. हालांकि इस दौरान आपातकालीन सेवा चालू रही.
बख्तियारपुर : पीएचसी में स्वास्थ्यकर्मियों ने लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर पीएचसी परिसर में धरना दिया. धरना के कारण आकस्मिक स्वास्थ्य सेवा को छोड़कर सभी प्रकार का कार्य बाधित रहा. धरने पर पहुंचे जन स्वास्थ्य सेवा संघ के महामंत्री विश्वनाथ सिंह ने बताया कि वेतन भुगतान नहीं होने के कारण हम सभी के परिवारों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. धरनार्थियों ने बताया कि वेतन भुगतान होने तक हम सभी का धरना जारी रहेगा.
खगौल. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों ने बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया. बताते चलें कि दानापुर अनुमंडल स्वास्थ्यकर्मी संघ प्राथमिक स्वास्थ केंद्र खगौल परिसर में करीब नौ माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ. हड़ताल के कारण स्वास्थ्य केंद्र खगौल में सभी कार्य बंद रहा. वहीं, संघ के मंत्री रमेश प्रसाद ने बताया कि हम लोगों के साथ सरकार अन्याय कर रही है. उन्होंने बताया कि दिसंबर 2017 से सितंबर 2018 तक का वेतन अभी तक नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










