दानापुर : मारे गये कारोबारी मुकेश की बल्ब फैक्टरी में लगायी आग
Updated at : 25 Sep 2018 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

दानापुर : असामाजिक तत्वों ने मृत कारोबारी मुकेश की इमलीतल स्थित बल्ब फैक्टरी में आग लगा दी. अागलगी में हजारों की संपत्ति जल कर राख कर राख हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग मृतक के परिजनों ने आग पर काबू पाया. यह घटना सोमवार की रात में हुई. अागलगी की सूचना मिलने के बाद एएसपी […]
विज्ञापन
दानापुर : असामाजिक तत्वों ने मृत कारोबारी मुकेश की इमलीतल स्थित बल्ब फैक्टरी में आग लगा दी. अागलगी में हजारों की संपत्ति जल कर राख कर राख हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग मृतक के परिजनों ने आग पर काबू पाया. यह घटना सोमवार की रात में हुई. अागलगी की सूचना मिलने के बाद एएसपी मनोज कुमार तिवारी व थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह पहुंचे व मामले की छानबीन की. जानकारी हो कि मुकेश की हत्या गत 14 सितंबर को रात में अपराधियों ने घर के पास ही उस वक्त गोली मार कर दी थी जब वह अपने बेटे को मिठाई दिला कर आ रहा था.
मुकेश की हत्या के 12 दिन बाद सोमवार को फैक्टरी खोली गयी थी. मुकेश की मां धर्मशीला देवी ने बताया कि मैनेजर मनोज ने रात में फैक्टरी बंद कर घर पर चाबी देकर गया था. थोड़ी देर के बाद स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि फैक्टरी के शटर के अंदर आग लगी हुई है. अाग की सूचना पाकर फैक्टरी में पहुंचे और शटर खोल कर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझाया. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के हत्यारों ने फैक्टरी आग लगा दी. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी.
मृतक मुकेश के पार्टनर मो जैद ने बताया कि समय पर आग नहीं बुझती तो पूरी फैक्टरी में रखा बल्ब व सामान जल कर राख हो जाता . एएसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि फैक्टरी में लगे सीसीटीवी फुटेज का खंगाल जा रहा है. एफएसएल की टीम को बुलाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




