फुलवारीशरीफ : खाना देने में देर करने पर देवर ने भाभी की चाकू मार कर की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2018 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : खाना मांगने के विवाद में फुलवारीशरीफ की विवाहिता की भोजपुर जिले के सहार में उसके देवर ने चाकू मार कर हत्या कर दी. विवाहिता को घायल अवस्था में पीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने मृतका के परिवार को इस घटना की सूचना दी. परिवार […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : खाना मांगने के विवाद में फुलवारीशरीफ की विवाहिता की भोजपुर जिले के सहार में उसके देवर ने चाकू मार कर हत्या कर दी.
विवाहिता को घायल अवस्था में पीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने मृतका के परिवार को इस घटना की सूचना दी. परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम करा कर फुलवारी ले आये. ईसापूरा निवासी सब्जी विक्रेता मो फेकू मियां की पत्नी सेरुन निशा ने बताया कि 26 वर्षीय बेटी नूरजहां उर्फ गुल्फशां की शादी 2013 में भोजपुर जिले के सहार निवासी मो सरवर से हुई थी.
शादी के बाद से ही एक लाख रुपये और बाइक की मांग होने लगी. इसके लिए बेटी पर दबाव बनाया जाने लगा और मारपीट भी की जाती थी. शनिवार को उसका देवर मो सोनू ने खाना मांगा खाना देने में देर हो गयी इस पर उसने चाकू से नूरजहां के पेट में कई वार कर दिया. मृतका की मां ने बताया कि मौत की सूचना उसके ससुराल वालों ने नहीं दी, बल्कि आसपास के लोगों ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




