पटना : पांचवीं की छात्रा से प्रिसिंपल करता था दुष्कर्म एकाउंटेंट गेट पर देता था पहरा, दोनों गिरफ्तार, प्रेग्नेंट होने पर खुली पोल

Updated at : 20 Sep 2018 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पांचवीं की छात्रा से प्रिसिंपल करता था दुष्कर्म एकाउंटेंट गेट पर देता था पहरा, दोनों गिरफ्तार, प्रेग्नेंट होने पर खुली पोल

एक माह से कर रहा था दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर खुली पोल पटना : फुलवारीशरीफ के िकसान कॉलोनी के न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल में पांचवीं क्लास (11 वर्ष) की मासूम छात्रा से स्कूल के प्रिसिंपल द्वारा एक माह से डरा-धमका कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. जबकि स्कूल का एकाउंटेंट प्रिसिंपल के […]

विज्ञापन
एक माह से कर रहा था दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर खुली पोल
पटना : फुलवारीशरीफ के िकसान कॉलोनी के न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल में पांचवीं क्लास (11 वर्ष) की मासूम छात्रा से स्कूल के प्रिसिंपल द्वारा एक माह से डरा-धमका कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. जबकि स्कूल का एकाउंटेंट प्रिसिंपल के इस कुकृत्य में सहयोग कर रहा था.
इसके साथ ही प्रिंसिपल ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया था और किसी को बताने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी भी दी थी. परिजनों ने दोनों के खिलाफ महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करा दी और फिर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल राज सिंघानिया उर्फ अरविंद व एकाउंटेंट अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि प्रिसिंपल छात्रा को कभी पढ़ाने तो कभी कॉपी जांच करने, तो कभी हैंडराइटिंग चेक करने के लिए अकेले बुलाता और उसके साथ दुष्कर्म करता. जबकि एकाउंटेंट कमरे के बाहर पहरा देता था.
दुष्कर्म की पोल उस समय खुली जब छात्रा के शरीर में परेशानी होने लगी और बदलाव दिखने लगा. परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया और फिर प्रेग्नेंसी की जांच करायी गयी. इसमें उसके प्रेग्नेंट होने से पोल खुल गयी.
कोचिंग करने भी आती थी छात्रा
छात्रा स्कूल में पांचवीं की छात्रा है और वह स्कूल खत्म होने के बाद उसी जगह पर चलने वाले कोचिंग में पढ़ने आती थी. इसी दौरान एक माह पहले छात्रा को उसने हैंड राइटिंग की जांच के लिए अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया. उसने कार्यालय कक्ष से सटा हुआ एक सीक्रेट रूम बना रखा था.
वह बात करते-करते छात्रा को उसी रूम में ले गया और फिर जबरन दुष्कर्म किया. इस दौरान एकाउंटेंट अशोक कुमार दरवाजे पर पहरा दे रहा था. छात्रा के साथ घटना को अंजाम देने के क्रम में प्रिंसिपल ने वीडियो भी बना लिया और छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो वह उस वीडियो को वायरल कर देगा.
इसके साथ ही उसे जान से मार दिया जायेगा. 11 वर्षीय छात्रा डर गयी और उसने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया. इसके बाद एक माह गुजर गया, तो इधर छात्रा को दो-तीन दिनों से शरीर में परेशानी हो रही थी. परिजनों को शक हुआ और जांच करायी गयी, तो वह प्रेग्नेंट निकली और फिर उसने घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन बुधवार को महिला थाना पहुंचे और प्रिंसिपल व एकाउंटेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी. प्रथम दृष्टया दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गयी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
छात्रा की गुरुवार को मेडिकल जांच करायी जायेगी. बताया जाता है कि पकड़ा गया राज सिंघानिया उर्फ अरविंद बैंक पीओ की नौकरी छोड़ कर फुलवारी में स्कूल चला रहा था. वह शादीशुदा नहीं है और उसकी उम्र मात्र 26 साल है. महिला थाना की थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि प्रिंसिपल पर दुष्कर्म करने का आरोप है. इस दौरान एकाउंटेंट कमरे के बाहर निगरानी रखता था. इस मामले में दोनाें के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है और गिरफ्तार कर लिया गया है.
सूत्रों का कहना है कि अरविंद ने ऐयाशी के लिए ही स्कूल कार्यालय से सटे सीक्रेट रूम को बनवाया था. उस रूम में बेड के अलावा टीवी, फ्रिज आदि की भी व्यवस्था कर रखी थी. प्रिंसिपल हमेशा उसी रूम में अधिकतर रहता था और उसके कुछ दोस्त भी आते थे.
छात्रा के साथ सेल्फी
पुलिस ने जब राज सिंघानिया उर्फ अरविंद के मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें छात्रा के साथ ली गयी सेल्फी मिली. पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है.
इधर, घटना के बाद राज सिंघानिया का पूरा परिवार मकान में ताला लगा कर वहां से निकल गया. अरविंद के परिजन भी पुलिस में ऑफिसर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन