पटना : समाज कल्याण विभाग में अधीक्षक सहित कई पदों पर हुई बहाली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Sep 2018 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) से चयनित 117 अभ्यर्थियों को समाज कल्याण विभाग में कई पदों पर पदस्थापित करने की अनुशंसा की गयी थी. इनमें गृहपति सह लिपिक, अधीक्षक, लेखपाल सह भंडारपाल और बाल संरक्षण पदाधिकारी शामिल हैं. कागजात सत्यापन के बाद इनमें से कई अधिकारियों को सात दिनों के भीतर ज्वाइन करने के […]
विज्ञापन
पटना : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) से चयनित 117 अभ्यर्थियों को समाज कल्याण विभाग में कई पदों पर पदस्थापित करने की अनुशंसा की गयी थी. इनमें गृहपति सह लिपिक, अधीक्षक, लेखपाल सह भंडारपाल और बाल संरक्षण पदाधिकारी शामिल हैं.
कागजात सत्यापन के बाद इनमें से कई अधिकारियों को सात दिनों के भीतर ज्वाइन करने के लिए कहा गया है. इनकी नियुक्ति के बाद विभाग के कामकाज में तेजी आयेगी. नवनियुक्त पदाधिकारियों में भोजपुर के पर्यवेक्षण गृह में अधीक्षक के पद पर सुदर्शन शर्मा को पदस्थापित किया गया है.
जिला बाल संरक्षण इकाई में बाल संरक्षण पदाधिकारी के पद पर करुणा सागर को नवादा, गोविन्द राम को दरभंगा, नरेन्द्र कुमार को पूर्णिया में पदस्थापित किया गया है. लेखापाल सह भंडारपाल के पद पर जिला बाल संरक्षण इकाई रोहतास में ब्रजेश कुमार नंद, अररिया में शिव शंकर कुमार पंडित और मधुबनी में राजेश कुमार को पदस्थापित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




