पटना : कोसी एक्स लूट में गिरोह के सरगना के साथ एक गिरफ्तार, 19 मोबाइल बरामद

Updated at : 14 Sep 2018 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कोसी एक्स लूट में गिरोह के सरगना के साथ एक गिरफ्तार, 19 मोबाइल बरामद

पटना : 10 सितंबर की रात्रि पूर्णिया कोर्ट से पटना आ रही कोसी एक्सप्रेस में बंकाघाट-पटना साहिब स्टेशन के बीच अपराधियों ने लूट का अंजाम किया. लूट के दौरान अपराधियों ने दर्जनों यात्रियों के मोबाइल, पैसा और अन्य सामान लूट कर फरार हो गया. लूटकांड की प्राथमिकी पटना साहिब जीआरपी थाना में दर्ज की गयी […]

विज्ञापन
पटना : 10 सितंबर की रात्रि पूर्णिया कोर्ट से पटना आ रही कोसी एक्सप्रेस में बंकाघाट-पटना साहिब स्टेशन के बीच अपराधियों ने लूट का अंजाम किया.
लूट के दौरान अपराधियों ने दर्जनों यात्रियों के मोबाइल, पैसा और अन्य सामान लूट कर फरार हो गया. लूटकांड की प्राथमिकी पटना साहिब जीआरपी थाना में दर्ज की गयी और डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी शुरू की गयी. छापेमारी में गिरोह के सरगारा विवेक कुमार के साथ लाल मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया गया है. इन दोनों अपराधियों के पास से 19 मोबाइल बरामद की गयी है. इन मोबाइलों में चार मोबाइल कोसी एक्सप्रेस के यात्रियों से लूटे गये है.
रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कोसी एक्सप्रेस लूटकांड में 12 अपराधी शामिल थे, जो छह-छह की संख्या में दो डिब्बे में सवार हुये और लूट का अंजाम दिया. इसमें विवेक कुमार व लाल मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया गया है. दोनों गिरफ्तार अपराधी नदी थाना क्षेत्र के गुलमेहियाबाग के रहने वाले है. रेल एसपी ने बताया कि गिरोह के सरगना के साथ दो-तीन अपराधी ही 20-22 वर्ष के है. बाकी सभी नाबालिक लड़के हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन