छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला, दारोगा घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Sep 2018 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

बैरिया (पचं) : रंगदारी कांड में फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने गयी बैरिया पुलिस पर परिजन ने हमला कर दिया. इसमें बैरिया थाने के दारोगा श्यामनंदन झा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसका फायदा उठाकर आरोपित भेड़िहरवा गांव के मैनेजर साह, सुनील साह, अनिल साह, शत्रुघ्न साह, संजय साह सहित अन्य फरार हो गये. […]
विज्ञापन
बैरिया (पचं) : रंगदारी कांड में फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने गयी बैरिया पुलिस पर परिजन ने हमला कर दिया. इसमें बैरिया थाने के दारोगा श्यामनंदन झा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसका फायदा उठाकर आरोपित भेड़िहरवा गांव के मैनेजर साह, सुनील साह, अनिल साह, शत्रुघ्न साह, संजय साह सहित अन्य फरार हो गये. घटना सोमवार की शाम की है.
हालांकि पुलिस ने मौके से नगीना देवी सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. आनन-फानन में गंभीर रूप से जख्मी दारोगा को इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. एसपी जयंतकांत ने कहा कि कानून को हाथ में लेनेवालों को बख्शा नहीं जायेगा. सभी आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा. फरारी की स्थिति में उनकी चल व अचल संपत्ति की कुर्की-जब्ती की जायेगी.
बताया जाता है कि रंगदारी मामले में फरार चल रहे भेड़िहरवा निवासी मैनेजर साह, सुनील साह, अनिल साह, शत्रुघ्न साह, संजय साह एवं अन्य आरोपितों को बैरिया पुलिस गिरफ्तार करने गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




