बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा- रेखा मोदी ने मुझ पर मुकदमा कर रखा था

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2018 4:15 AM

विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि मीसा भारती, चंदा, रोहिणी आदि तेजस्वी यादव की सात सगी बहनें हैं, जो लालू परिवार की सभी छह खोखा कंपनियों तथा दर्जनों बेनामी संपत्ति एवं अनेक प्रकार के व्यवसायों में उनकी बराबर की हिस्सेदार हैं. जबकि, रेखा मोदी मेरी दो दर्जन चचेरी-ममेरी बहनों में से […]

विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि मीसा भारती, चंदा, रोहिणी आदि तेजस्वी यादव की सात सगी बहनें हैं, जो लालू परिवार की सभी छह खोखा कंपनियों तथा दर्जनों बेनामी संपत्ति एवं अनेक प्रकार के व्यवसायों में उनकी बराबर की हिस्सेदार हैं. जबकि, रेखा मोदी मेरी दो दर्जन चचेरी-ममेरी बहनों में से एक है. जिसने मेरे ऊपर घरेलू हिंसा से जुड़ा एक मुकदमा भी दायर कर रखा था. इस मामले में वर्ष 2011 में न्यायालय ने मुझे दोषमुक्त करार दिया. मोदी ने कहा कि रेखा मोदी कहां रहती हैं और कौन सा व्यापार करती हैं, इसके बारे में मुझे न तो कोई जानकारी है और न ही उसके साथ मेरा कोई संबंध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन