पटना : बुनियाद केंद्र 38 से बढ़ कर 101 होंगे

Updated at : 02 Sep 2018 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बुनियाद केंद्र 38 से बढ़ कर 101 होंगे

करीब 45 लाख से अधिक की आबादी को होगा फायदा पटना : राज्य में नि:शक्त, वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों की देखभाल को लेकर सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत एक-एक बुनियाद केंद्र 38 जिलों में शुरू हो चुके हैं. हालांकि इनमें से अब भी अधिकांश किराये के मकान में चल रहे हैं. समाज कल्याण विभाग सभी […]

विज्ञापन
करीब 45 लाख से अधिक की आबादी को होगा फायदा
पटना : राज्य में नि:शक्त, वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों की देखभाल को लेकर सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत एक-एक बुनियाद केंद्र 38 जिलों में शुरू हो चुके हैं. हालांकि इनमें से अब भी अधिकांश किराये के मकान में चल रहे हैं.
समाज कल्याण विभाग सभी अनुमंडलों में इन्हें खोलने की योजना पर काम कर रहा है. ऐसे में इनकी संख्या बढ़कर 101 हो जायेगी. इससे राज्य के लगभग 45 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा. समाज कल्याण विभाग के सूत्रों का कहना है कि बुनियाद केंद्रों पर फिजियोथेरेपी, व्यायाम और ऑडियोलाजिकल उपकरणों की भी व्यवस्था रहेगी. इसे लेकर उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है. इन उपकरणों के संचालन के लिए तकनीकी कर्मियों की व्यवस्था आउटसोर्सिंग के माध्यम से की गयी है.
पटना में अाधुनिक वैन
पटना के सगुना मोड़ वाली सेंटर पर आधुनिक वैन की सुविधा उपलब्ध करवायी गयी है. इसमें फिजियोथेरेपी के साथ-साथ आंख, कान की जांच होती है. इसके अलावा स्पीच थेरेपी की सुविधा है. यह बुनियाद केंद्र किराये के मकान में चल रहा है और छोटा भी है. इसलिए इसे यहां से शिफ्ट करने की योजना पर समाज कल्याण विभाग काम कर रहा है. जल्द ही इसे शिफ्ट कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन