पटना में बाइकर्स गैंग का उत्पात, पांच थाना क्षेत्रों से पकड़े गये 19 बाइकर्स
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2018 3:53 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना पुलिस ने बाइकर्स गैंग के लगातार उत्पात मचाने के बाद अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस की टीम ने करीब एक दर्जन थाना क्षेत्रों में बाइकर्स गैंग के खिलाफ अभियान चलाया और पांच थाना क्षेत्र से 19 बाइकर्स गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. इन लोगों के पास से […]
विज्ञापन
पटना : पटना पुलिस ने बाइकर्स गैंग के लगातार उत्पात मचाने के बाद अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस की टीम ने करीब एक दर्जन थाना क्षेत्रों में बाइकर्स गैंग के खिलाफ अभियान चलाया और पांच थाना क्षेत्र से 19 बाइकर्स गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. इन लोगों के पास से पांच बाइकें, दो पिस्टल, कई राउंड कारतूस, गांजा और मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. ये बाइकर्स गैंग शहर में मारपीट, लूटपाट व जमीन कब्जा के धंधे में संलिप्त थे.
शहर के साथ ही अब ग्रामीण इलाकों में भी बाइकर्स गैंग बन गये हैं. शहर में कई बाइकर्स गैंग
सक्रिय हैं. ये गैंग आपसी वर्चस्व को लेकर भी आपस में भिड़ते भी रहते हैं. शहर में हाल के दिनों में कई मारपीट
व फायरिंग की घटना में बाइकर्स गैंग
की संलिप्तता सामने आ चुकी है. एसएसपी मनु महाराज को लगातार बाइकर्स गैंग के खिलाफ आम लोगों की ओर से शिकायत मिल रही थी. इसके बाद एसएसपी ने बाइकर्स गैंग को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया.
अधिकांश बाइकर्स किंग्स ऑफ पटना गैंग के सदस्य
विशेष टीम ने तमाम थानों से गैंग के सदस्यों की सूची निकाली और फिर एक के बाद एक को पकड़ने के लिए छापेमारी गुरुवार की रात से ही शुरू कर दी. इसके बाद 19 बाइकर्स को पीरबहोर, कदमकुआं, कोतवाली, एसकेपुरी और गर्दनीबाग थाना इलाके से पकड़ा गया. पकड़े गये अधिकांश बाइकर्स किंग्स ऑफ पटना गैंग के सदस्य हैं. पीरबहोर पुलिस ने काजीपुर इलाके से सूरज, राहुल व मोनू को दो पिस्टल के साथ पकड़ा था. इन तीनों के गैंग ने काजीपुर, मछुआटोली आदि इलाकों में आतंक फैला रखा था.
एक नये बाइकर्स गैंग का नाम आया सामने
पटना में किंग्स ऑफ पटना, माइंस, पेट्राेल, शहंशाह, बादशाह जैसे गैंग पहले से ही सक्रिय थे. लेकिन, पुलिस ने जब बाइकर्स गैंग के खिलाफ अभियान शुरू किया, तो यह जानकारी मिली कि रैंडम नाम का भी एक बाइकर्स गैंग सक्रिय है. यह गैंग गर्दनीबाग इलाके में सबसे ज्यादा सक्रिय है. पुलिस ने रैंडम गैंग के भी कुछ सदस्यों को भी पकड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




