पटना : युवा जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक दो को बोधगया में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2018 1:05 AM

विज्ञापन

पटना : प्रदेश युवा जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक दो सितंबर को बोधगया में होगी. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश सिंह सेतु ने बताया कि बैठक में युवा जदयू के प्रदेश पदाधिकारी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला अध्यक्ष भाग लेंगे. बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष […]

विज्ञापन
पटना : प्रदेश युवा जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक दो सितंबर को बोधगया में होगी. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश सिंह सेतु ने बताया कि बैठक में युवा जदयू के प्रदेश पदाधिकारी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला अध्यक्ष भाग लेंगे.
बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अभय कुशवाहा करेंगे. इस बैठक में युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार भी उपस्थित रहेंगे. राज्य कार्यकारिणी में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती पर चर्चा होगी.
पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती के साथ ही सरकार द्वारा चलाये जा रहे मुख्यमंत्री के सात निश्चय, शराबबंदी, दहेज प्रथा का विरोध, बाल विवाह का उन्मूलन, भ्रूणहत्या रोक-थाम पर विषय वार विचार-विमर्श किया जायेगा. इन सबों के लिए युवा जदयू अभियान चलाकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन