ePaper

1200 बेड की टेंट सिटी, हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रावणी मेले को लेकर कांवरिया पथ पर तैयारी पूरी

Updated at : 20 Jul 2024 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
Shravani Mela

बिहार के पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने श्रावणी मेला 2024 के दौरान कांवरिया पथ पर पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाओं की जानकारी दी और कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर यात्रा से संबंधित सुविधाओं की जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा कांवरिया पथ पर की गई अन्य तैयारियों की भी उन्होंने जानकारी दी

विज्ञापन

Shravani Mela: सोमवार से शुरू हो रहे श्रावणी मेला 2024 को देखते हुए इस बार कांवरियों की सुविधा के लिए चार जगहों पर 1200 बेड की टेंट सिटी का निर्माण हुआ है. बांका के अबरखा में 600 बेड और मुंगेर के खैरा में 200 बेड के अलावा इस बार पहली बार भागलपुर के सुल्तानगंज और धोबई में भी 200-200 बेड की टेंट सिटी बनायी गयी है. शनिवार को पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी.

पर्यटन मंत्री ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कांवरिया पथ पर 12 अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्रों का निर्माण किया गया है. साथ ही पटना के पर्यटन निगम मुख्यालय में 24 घंटे टॉल फ्री कॉल सेंटर 18003097677 का संचालन किया जायेगा.

पीपुल काउंटिंग कैमरा मशीन से श्रद्धालुओं की गणना

मंत्री श्री मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष 22 जुलाई से 19 अगस्त 2024 के बीच श्रावणी मेला आयोजित होगा. इस दौरान श्रद्धालुओं की वैज्ञानिक गणना को लेकर पीपुल काउंटिंग कैमरा मशीन की स्थापना की गयी है. पिछले साल कुल 75 लाख श्रद्धालु आये थे.

इन सुविधाओं की व्यवस्था

पर्यटन मंत्री ने बताया कि सभी टेंट सिटी में सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति व प्रत्येक दिन बेडशीट को बदलने का प्रावधान किया गया है. चिकित्सा सुविधाएं, स्वच्छ महिला-पुरुष शौचालय, पेयजल, पंखे की उपलब्धता एवं अबाधित विद्युत आपूर्ति हेतु साइलेंट जेनरेटर की व्यवस्था रहेगी. पूरा परिसर तंबाकू व प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए श्रद्धालुओं से लगातार अपील की जायेगी.

मोबाइल एप-वेबसाइट से लें सकेंगे जानकारी

मंत्री ने कहा कि कांवरियों को मेला से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं बिहार पर्यटन मोबाइल एप एवं विभागीय वेबसाइट पर मिलेगी. बिहार पर्यटन मोबाइल एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इस एप के माध्यम से आप यह भी देख सकेंगे कि गंगा घाट पर कितने श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं.

प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि सभी टेंट सिटी में कांवरियों को बिहार के लोक संस्कृति से परिचय कराने एवं मनोरंजन हेतु प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस बार कांवरिया पथ पर कुल 200 नये कांवर स्टैंड का निर्माण कराया गया है. डाक बम के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाया गया है.

Also Read: बिहार बना बड़े खनिजों वाला राज्य, हैदराबाद हैकाथॉन में नीलाम हुए ग्लौकोनाइट और निकेल के तीन ब्लॉक

यहां पर बने अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र

सुल्तानगंज स्टेशन, बस स्टैंड-सुल्तानगंज, सुल्तानगंज, धांधी बेलारी, कुमरसार, धौरी, सुइया, अबरखा, कटोरिया, इनारावरण, दुम्मा और बासुकीनाथ पथ

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन