ePaper

छेड़खानी का वीडियो वायरल मामले पर JDU का वार, तेजस्वी ने बिहार को बदनाम करने की ले रखी है सुपारी

Updated at : 28 Aug 2018 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी का वीडियो वायरल मामले पर JDU का वार, तेजस्वी ने बिहार को बदनाम करने की ले रखी है सुपारी

पटना : सहरसा में युवती से छेड़छाड़ के वायरल वीडियो मामले को लेकर जदयू के प्रवक्ताओं ने एक साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह, विधान पार्षद सह प्रवक्ता नीरज कुमार और अजय आलोक ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सहरसा के जिस वीडियो को दिखाया […]

विज्ञापन

पटना : सहरसा में युवती से छेड़छाड़ के वायरल वीडियो मामले को लेकर जदयू के प्रवक्ताओं ने एक साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह, विधान पार्षद सह प्रवक्ता नीरज कुमार और अजय आलोक ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सहरसा के जिस वीडियो को दिखाया जा रहा है, वह दो महीने पहले का है. सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसी चीजें खोज-खोज कर लायी जा रहीं हैं. इस वीडियो को वायरल करने में इन्हीं लोगों का हाथ है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार को बदनाम करने के लिए सुपारी ले रखी है. सत्ता से बेदखल होने के बाद वे कुर्सी के लिए छटपटा रहे हैं.

छेड़खानी में शामिल लोगों के नाम सार्वजनिक करें तेजस्वी
विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि पिछले छह माह के दौरान छेड़खानी व महिला प्रताड़ना की अधिकांश घटनाओं में राजद समर्थकों की संलिप्तता सामने आयी है. अगर तेजस्वी में जमीर जिंदा है तो इन आरोपियों के बारे में बताएं. उन्होंने तेजस्वी के निजी सचिव मणि यादव को लेकर फिर से हमला करते हुए कहा कि महिला छेड़खानी के आरोपियों को अपने अगल-बगल बिठाने वाले तेजस्वी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन