बिहार में महिलाओं पर बढ़ते हमले राज्य सरकार की नाकामी का नतीजा : शरद यादव

नयी दिल्ली : वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने बिहार में महिलाओं के प्रति अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को बरकरार रखने में नाकाम साबित हुई है जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. शरद यादव ने आज कहा ‘‘मैंने सहरसा, […]
नयी दिल्ली : वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने बिहार में महिलाओं के प्रति अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को बरकरार रखने में नाकाम साबित हुई है जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. शरद यादव ने आज कहा ‘‘मैंने सहरसा, जो कि मेरा निर्वाचन क्षेत्र रहा है, वहां स्कूल जाती युवती के साथ छेड़छाड़ की खबर देखी, जिसमें वारदात को अंजाम दे रहे युवक इसकी रिकॉर्डिंग भी करते दिख रहे हैं. यह बेहद निंदनीय और शर्मनाक घटना है.”
उन्होंने कहा कि बिहार में सहरसा के अलावा अन्य शहरों में भी महिलाओं पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के मन में कानून का डर नहीं रह गया है. यादव ने कहा "जब से बिहार सरकार ने 11 करोड़ मतदाताओं को धोखा देकर भाजपा का साथ थामा है तब से महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है. इसकी वजह आरोपियों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति किया जाना है." उन्होंने कहा ‘‘मैं राज्य सरकार से अपील करता हूँ कि इन घटनाओं के आरोपियों को कठोर सजा दिलाने का कार्य करें जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




