अल्पेश बिहार में कांग्रेस के सचिव व सह प्रभारी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 Aug 2018 7:27 AM
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को गुजरात के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर सहित नौ नये नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) में सचिव पद पर नियुक्त किया. इन नेताओं को अलग-अलग राज्यों का प्रभारी सचिव भी बनाया गया है. गुजरात के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर को बिहार के सचिव और […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को गुजरात के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर सहित नौ नये नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) में सचिव पद पर नियुक्त किया. इन नेताओं को अलग-अलग राज्यों का प्रभारी सचिव भी बनाया गया है. गुजरात के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर को बिहार के सचिव और पार्टी सह प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा रायबरेली से विधायक अदिति सिंह को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में महासचिव नियुक्त किया गया है. एआईसीसी के नवनियुक्त सचिवों में शकील अहमद खान, राजेश धमानी, बीपी सिंह,
मोहम्मद जावेद और शरत राउत भी शामिल हैं.
खान को जम्मू-कश्मीर और धमानी को उत्तराखंड मामलों का प्रभारी सचिव बनाया गया है. जबकि सिंह, जावेद और राउत तीनों को पश्चिम बंगाल के लिए सचिव बनाया गया. चल्ला वामशी चंद रेड्डी और बीएम संदीप दोनों को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. दीपक राठौड़ और उत्तराखंड के राजपाल बिष्ट को मिजोरम के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










