गुजरात के विधायक अल्पेश ठाकुर को कांग्रेस ने बिहार का सहप्रभारी बनाया

पटना : कांग्रेस पार्टी के अंदर कई अहम बदलाव किए जा रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को कांग्रेस ने गुजरात के राधनपुर से विधायक अल्पेश ठाकुर को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. अल्पेश ठाकुर को कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्हें बिहार का सह प्रभारी बनाया गया है. […]
पटना : कांग्रेस पार्टी के अंदर कई अहम बदलाव किए जा रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को कांग्रेस ने गुजरात के राधनपुर से विधायक अल्पेश ठाकुर को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. अल्पेश ठाकुर को कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्हें बिहार का सह प्रभारी बनाया गया है. कांग्रेस ने हाल ही में संगठन में काफी बड़े फेरबदल किये हैं. इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को अहम जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है.वहीं, आनंद शर्मा को कांग्रेस के फॉरेन सेल का चेयरमैन बनाया गया है.
Gujarat MLA Alpesh Thakor appointed Congress Secretary and party co incharge of Bihar (file pic) pic.twitter.com/eXWSO3kYFz
— ANI (@ANI) August 23, 2018
गौरतलब हो कि गत 17 जुलाई को राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की नयी वर्किंग कमेटी में 51 सदस्यों को शामिल किया गया था. उस समय पूर्व कांग्रेसी नेता जनार्दन द्विवेदी को पार्टी की कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. जबकि, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




