बंद घर से चार लाख रुपये की संपत्ति चोरी
Updated at : 21 Aug 2018 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के दीपनगर मुहल्ला में स्थित एक बंद मकान से चोरों ने चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है. पीड़ित कृष्णा प्रसाद की ओर से दर्ज करायी गयी शिकायत में पुलिस को परिवार के साथ विशाखापटनम में बीमार बेटा को देखने के लिए गये […]
विज्ञापन
पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के दीपनगर मुहल्ला में स्थित एक बंद मकान से चोरों ने चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है. पीड़ित कृष्णा प्रसाद की ओर से दर्ज करायी गयी शिकायत में पुलिस को परिवार के साथ विशाखापटनम में बीमार बेटा को देखने के लिए गये थे. घर में ताला बंद था, इसी बीच चोरों ने चोरी की.
अलमारी तोड़ कर चोरों ने गले का हार, झुमका, सोने का टॉप, मांगटीका, मंगलसूत्र, पायल समेत पंद्रह हजार रुपये की चोरी कर ली. चोरी की दूसरी घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के फॉर्मास्टिकल कॉलोनी निवासी सहजेंद्र कुमार के यहां हुई. जहां चोरों ने चार मोबाइल व दो पर्स समेत अन्य घरेलू समान पर हाथ साफ किया है. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




