मुजफ्फरपुर और पटना शेल्टर होम कांड में मंत्रियों से ज्यादा अधिकारी दोषी : परवीन अमानुल्लाह

Updated at : 20 Aug 2018 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर और पटना शेल्टर होम कांड में मंत्रियों से ज्यादा अधिकारी दोषी : परवीन अमानुल्लाह

पटना : बिहारके मुजफ्फरपुरस्थित बालिका गृह और पटना में आसरा गृह कांड पर मचे बवाल पर बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री परवीन अमानुल्लाह ने भी मुंह खोला है. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह और पटना में आसरा शेल्टर होम कांड में मंत्रियों से ज्यादा अधिकारी दोषी हैं. यदि किसी भी तरह की अनियमितता […]

विज्ञापन

पटना : बिहारके मुजफ्फरपुरस्थित बालिका गृह और पटना में आसरा गृह कांड पर मचे बवाल पर बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री परवीन अमानुल्लाह ने भी मुंह खोला है. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह और पटना में आसरा शेल्टर होम कांड में मंत्रियों से ज्यादा अधिकारी दोषी हैं. यदि किसी भी तरह की अनियमितता होती है तो छोटे विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए मंत्री स्वतंत्र हैं. उन्हें उचित कार्रवाई करनी चाहिए.

वहीं, यदि विभाग के बड़े अधिकारी यदि कोई अनियमितता करते हैं तो उन पर कार्रवाई का अधिकार सरकार के पास है. ऐसे में अपने दौर में उन्होंने बड़े अधिकारियों द्वारा अनियमितताओं की जानकारी उच्च स्तर पर पत्र के माध्यम से दिया था. उनपर कार्रवाई का आग्रह किया, लेकिन उसपर संज्ञान नहीं लिया गया. हालांकि, उन्होंने कहा कि उनके दौर में किसी भी तरह का स्कैंडल नहीं हुआ. यदि कोई अनियमितता की जानकारी मिली तो उन्होंने अधिकारियों पर कार्रवाई की.

एक निजी चैनल से सोमवार को बातचीत में उन्होंने कहा है कि मंत्री रहने के दौरान उनको भी विभागीय अधिकारियों की मनमानी और विभाग में फैली अनियमितता की जानकारी मिली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन