मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड : पूर्व मंत्री मंजू वर्मा पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2018 12:19 PM
पटना : बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की मुसिबतें लगातार बढ़ती चली जा रही है. मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड के उजागर होने के बाद विवादों में घीरी मंजू वर्मा को पहले तो अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी थी. वहीं अब पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा पर आर्म्स एक्ट […]
पटना : बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की मुसिबतें लगातार बढ़ती चली जा रही है. मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड के उजागर होने के बाद विवादों में घीरी मंजू वर्मा को पहले तो अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी थी. वहीं अब पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में सीबीआई के डीएसपी ने चेरिया बरियारपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. मंजू वर्मा ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में अपने पति पर उठ रहे सवालों के बाद इस्तीफा दिया था. पटना में मंजू वर्मा के घर पर पांच घंटों से सीबीआई की टीम जमी हुई थी. मंजू के पति चंद्रशेखर वर्मा पर ब्रजेश ठाकुर के साथ सांठगांठ का आरोप है.
विदित हो कि 17 अगस्त को मंजू वर्मा के घर पर हुई सीबीआई की छापेमारी के बाद दर्ज किया गया था. सीबीआई की छापेमारी के दौरान मंजू वर्मा के घर से 50 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे. सीबीआई ने शुक्रवार सुबह एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की थी. मंजू वर्मा के अलावा मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के पैतृक गांव पचदही, मुजफ्फरपुर स्थित आवास, ठाकुर के साले और स्थानीय पत्रकार रीतेश अनुपम के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर भी सीबीआई ने रेड किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










