बेटी और दामाद को मारा चाकू, पीएमसीएच में भर्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Aug 2018 3:23 AM
पटना : पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के हनुमानगर के रहने वाले मुन्ना रजक ने अपने दामाद और छोटी बेटी को चाकू मार दिया है. दोनों को घायल हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. दोनों का इलाज जारी है. मुन्ना की पत्नी बबीता कुमारी ने इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महराज से […]
पटना : पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के हनुमानगर के रहने वाले मुन्ना रजक ने अपने दामाद और छोटी बेटी को चाकू मार दिया है. दोनों को घायल हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. दोनों का इलाज जारी है. मुन्ना की पत्नी बबीता कुमारी ने इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महराज से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है. उसका कहना है कि 15 अगस्त की शाम करीब तीन बजे वह शिवाजी पार्क के पास अपने दामाद और दो बेटियों के साथ जा रही थी. इस दौरान मांझी पार्क के सामने मुन्ना ने चाकू से हमला कर दिया. इसमें छोटी बेटी और दामाद घायल होगये हैं. दोनों का इलाज जारी है. इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










