ePaper

मुजफ्फरपुर कांड : मंत्री के इस्तीफे का कांग्रेस ने किया स्वागत, सदानंद बोले- निष्पक्ष जांच में मिलेगी मदद

Updated at : 08 Aug 2018 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर कांड : मंत्री के इस्तीफे का कांग्रेस ने किया स्वागत, सदानंद बोले- निष्पक्ष जांच में मिलेगी मदद

पटना : बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने मुजफ्फरपुर कांड में समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के इस्तीफे का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि देर से ही सही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सही फैसला लिया है. उनके इस फैसले से प्रशासन में शुचिता बढ़ेगी और निष्पक्ष जांच में मदद मिलेगी. सदानंद […]

विज्ञापन

पटना : बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने मुजफ्फरपुर कांड में समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के इस्तीफे का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि देर से ही सही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सही फैसला लिया है. उनके इस फैसले से प्रशासन में शुचिता बढ़ेगी और निष्पक्ष जांच में मदद मिलेगी.

सदानंद सिंह ने कहा कि मंजू वर्मा का इस्तीफा कांग्रेस और विपक्ष के भारी दबाव की वजह से संभव हुआ है. सार्वजनिक जीवन का यह तकाजा है कि जब चौतरफा गंभीर आरोप लगने लगें और जांच की आंच भी करीब आये तो उस राजनीतिक व्यक्ति को संवैधानिक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. साथ ही बिहार के हम राजनीतिज्ञों को यह भी प्रयास करना चाहिए कि मुजफ्फरपुर जैसे घिनौने घटना की दोबारा पुनरावृत्ति न हो सके. इसके लिए सरकार को गंभीर प्रयास कर कदम उठाने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन