पटना : जस्टिस अरुण कुमार ने ली न्यायाधीश पद की शपथ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पटना हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश अरुण कुमार ने सोमवार को हाइकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली. मुख्य राजेंद्र मेनन ने हाइकोर्ट के मार्बल हाॅल में उन्हें शपथ दिलायी. वह इसी माह की 21 तारीख को रिटायर होंगे. मौके पर हाइकोर्ट के सभी न्यायाधीश, महाधिवक्ता ललित किशोर, लोकायुक्त जस्टिस श्याम किशोर शर्मा, पूर्व […]
विज्ञापन
पटना : पटना हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश अरुण कुमार ने सोमवार को हाइकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली. मुख्य राजेंद्र मेनन ने हाइकोर्ट के मार्बल हाॅल में उन्हें शपथ दिलायी. वह इसी माह की 21 तारीख को रिटायर होंगे.
मौके पर हाइकोर्ट के सभी न्यायाधीश, महाधिवक्ता ललित किशोर, लोकायुक्त जस्टिस श्याम किशोर शर्मा, पूर्व महाधिवक्ता राम बालक महतो, पूर्व विधि मंत्री पीके शाही, वरीय अधिवक्ता, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार बीबी पाठक हाइकोर्ट के वरीय एवं कनीय पदाधिकारीगण समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
मिली जानकारी के अनुसार गुजरात हाइकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस मुकेश के आर शाह एक ओर जहां रविवार को पटना हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे वहीं पटना हाइकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेंद्र मेनन दिल्ली हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर गुरुवार को शपथ लेंगे. मंगलवार को पटना हाइकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन का आखिरी कार्य दिवस होगा.
इसी के चलते पटना हाइकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मेनन के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में हाइकोर्ट के सभी न्यायाधीश, एडवोकेट एसोसिएशन के अधिवक्ता के अलावे कई वरीय अधिवक्ता भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










