पटना : 54 फुट कांवर की शोभायात्रा

Updated at : 07 Aug 2018 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 54 फुट कांवर की शोभायात्रा

पटना सिटी : विशाल शिवधारी कांवर समिति के कावंरियों की ओर से सोमवार को 54 फुट कांवर की शोभायात्रा निकाली गयी. भजन-कीर्तन मंडलियों व बैंड बाजों से सजी कैमाशिकोह देवी स्थान से शोभायात्रा आरंभ हुई. शोभायात्रा अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग हाजीगंज, चमडोरिया, झाउगंज, चौक, पश्चिम दरवाजा होते हुए शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर पहुंची. यहां […]

विज्ञापन
पटना सिटी : विशाल शिवधारी कांवर समिति के कावंरियों की ओर से सोमवार को 54 फुट कांवर की शोभायात्रा निकाली गयी. भजन-कीर्तन मंडलियों व बैंड बाजों से सजी कैमाशिकोह देवी स्थान से शोभायात्रा आरंभ हुई. शोभायात्रा अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग हाजीगंज, चमडोरिया, झाउगंज, चौक, पश्चिम दरवाजा होते हुए शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर पहुंची. यहां से पूजा-अर्चना के बाद जत्था गायघाट गौरीशंकर मंदिर पहुंच पूजा करने के बाद अगमकुआं शीतला माता मंदिर होते हुए जल्ला वाले हनुमान मंदिर पहुंचा. यहां पर भक्तों ने पूजा अर्चना की.
इसके बाद रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार की सुबह 500 शिव भक्त कांवर उठा कर जलाभिषेक के लिए बाबा की नगरी वैद्यनाथ धाम प्रस्थान करेंगे. आयोजन में शामिल भक्तों ने बताया कि सुल्तानगंज से जल लेने के बाद बाबा की नगरी वैद्यनाथ धाम में जल अर्पण किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन