पटना : छेड़खानी करना तो उम्र का कसूर होता है : शिवानंद तिवारी
Updated at : 06 Aug 2018 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि छेड़खानी करना उम्र का कसूर होता है. उनका यह बयान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के बचाव में आया है. जदयू नेताओं ने लालू प्रसाद के दोनों बेटों पर छेड़खानी का आरोप लगाया था. एक […]
विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि छेड़खानी करना उम्र का कसूर होता है. उनका यह बयान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के बचाव में आया है.
जदयू नेताओं ने लालू प्रसाद के दोनों बेटों पर छेड़खानी का आरोप लगाया था. एक निजी न्यूज चैनल को दिये इंटरव्यू में छेड़खानी के मुद्दे पर राजद उपाध्यक्ष ने कहा कि कौन ऐसा सा नौजवान है, जो खास उम्र में लड़कियों को नहीं देखता है. इसकी भी एक उम्र होती है. कई युवा चुहलबाजी करते हैं.
तेजस्वी आज 28 साल के हैं. उन पर नौ साल पुराना आरोप लगाया जा रहा है. इसमें विवाद जैसी कोई बात नहीं है. इस बयान को लेकर प्रभात खबर ने उनसे बात की तो उनका कहना था कि उनकी बात को कहीं से कहीं जोड़ा जा रहा है. उनका इतना कहना था कि कुछ चीजें उम्र के साथ जुड़ी होती हैं. दिल्ली के धरना ने तेजस्वी के नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




