पटना : तेजस्वी की छाया से बाहर निकलें राहुल तो कुछ कल्याण : संजय

Updated:
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी की छाया से बाहर निकलें राहुल तो कुछ कल्याण : संजय

पटना : तेजस्वी यादव की छाया से राहुल गांधी बाहर निकलें, तो उनका कुछ कल्याण हो जायेगा. केवल सत्ता के बगैर भी राजनीति होती है और विरोध में रह कर भी राजनीति को सार्थक बनाया जा सकता है. राहुल गांधी भ्रष्टाचारियों से समझौता करते रहे तो आने वाले समय में कांग्रेस का नाम लेनेवाला भी […]

विज्ञापन
पटना : तेजस्वी यादव की छाया से राहुल गांधी बाहर निकलें, तो उनका कुछ कल्याण हो जायेगा. केवल सत्ता के बगैर भी राजनीति होती है और विरोध में रह कर भी राजनीति को सार्थक बनाया जा सकता है.
राहुल गांधी भ्रष्टाचारियों से समझौता करते रहे तो आने वाले समय में कांग्रेस का नाम लेनेवाला भी कोई नहीं होगा. ये बातें जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहीं. उन्होंने राहुल गांधी से कहा है कि वे अपने को राष्ट्रीय नेतृत्व का विकल्प बताते हैं, लेकिन जिनके साथ शनिवार को धरना पर बैठे उनकी दिल्ली में छेड़खानी के आरोप में पिटाई तक हो चुकी है.
एक समय लालू प्रसाद को मिलने तक का समय राहुल गांधी नहीं देते थे. उनके समर्थकों ने उन्हें तेजस्वी के साथ धरना में देखा होगा, तो उन्हें निराशा हुई होगी. ऐसा कर राहुल ने राजनीति में अपना कद छोटा कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन