हॉस्टलों में कहां से आते हैं बम, किसी को नहीं पता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2018 5:04 AM
पटना : पटना कॉलेज के हॉस्टलों की सुरक्षा राम भरोसे ही है. कोई इसे देखनेवाला नहीं है. जब तब कॉलेज में बमबाजी होती है. हॉस्टल के छात्र बम चलाते हैं. लेकिन, ये बम कहां से आते हैं किसी को पता नहीं है. इससे कॉलेज प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी बेखबर है. जब घटना हो […]
पटना : पटना कॉलेज के हॉस्टलों की सुरक्षा राम भरोसे ही है. कोई इसे देखनेवाला नहीं है. जब तब कॉलेज में बमबाजी होती है. हॉस्टल के छात्र बम चलाते हैं. लेकिन, ये बम कहां से आते हैं किसी को पता नहीं है. इससे कॉलेज प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी बेखबर है. जब घटना हो जाती है तो उस दिन पुलिस, कॉलेज प्रशासन व विवि प्रशासन सभी एक्टिव होते हैं और फिर दूसरे दिन से हालात वैसे ही हो जाते हैं. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए किसी भी प्रशासन के पास कोई मैकेनिज्म नहीं है और सभी बस एक दूसरे पर मामले को थोप कर बस पल्ला झाड़ लेते हैं.
एेसे में पटना कॉलेज के विभिन्न हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों में सुलग रही आग कभी भी बड़ा रूप ले सकती है. हाल में 24 जुलाई को पटना कॉलेज कैंपस में बमबाजी हुई थी. इसमें इकबाल और नूतन हॉस्टल के छात्र भिड़ गये और बमबाजी करने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










