मुजफ्फरपुर यौनशोषण मामला: सीबीआई जांच शुरू, अफसरों और कर्मचारियों पर केस दर्ज

बिहार सरकार ने 26 जुलाई को की थी सीबीआई जांच की सिफारिश पटना/मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौनशोषण कांड में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. बालिका गृह के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सीबीआई ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली. मामले की जांच अधिकारी एक महिला इंस्पेक्टर विभा कुमारी को बनाया गया […]
बिहार सरकार ने 26 जुलाई को की थी सीबीआई जांच की सिफारिश
मुजफ्फरपुर बालिका गृह में रहने वाली 42 बच्चियों में से अब तक 34 बच्चियों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है. बालिका गृह के अधिकारियों और कर्मचारियों को आरोपित बनाया गया है. रविवार को सीबीआई एसपी जेपी मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची 12 सदस्यीय टीम कोर्ट में लिफाफा सौंपने के बाद तीन अलग-अलग गाड़ियों से शहर निकली. दो टीम जोनल आईजी और एसएसपी से केस के संबंध में जानकारी एकत्रित करने में जुट गयी.
वहीं,तीसरी टीम बालिका गृह का निरीक्षण किया. शाम करीब 4:30 में सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम बालिका गृह पहुंची. लेकिन बालिका गृह के अंदर से ताला बंद होने के कारण बाहर से ही निरीक्षण कर बैरंग लौट गयी. इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण करते हुए रामदयालु स्थित कैंप हाउस पहुंच गयी. देर शाम टीम के सदस्य जोनल आईजी सुनील कुमार व एसएसपी हरप्रीत कौर से मुलाकात कर कई जानकारियां हासिल कीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




