बिहार : एडीजी आलोक राज ने नीरज के चुनिंदा गीतों का तैयार किया एलबम

पटना : बहुत कम पुलिस अधिकारी ऐसे होते हैं, जो पुलिस की व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर कुछ अलग या अपने शौक का कुछ कर पाते हैं. सूबे में तैनात ऐसे ही एक एडीजी (विधि-व्यवस्था) आलोक राज हैं, जिन्होंने सुप्रसिद्ध गीतकार और कवि गोपाल दास नीरज के चुनिंदा गीतों का एक खास एलबम तैयार […]
पटना : बहुत कम पुलिस अधिकारी ऐसे होते हैं, जो पुलिस की व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर कुछ अलग या अपने शौक का कुछ कर पाते हैं. सूबे में तैनात ऐसे ही एक एडीजी (विधि-व्यवस्था) आलोक राज हैं, जिन्होंने सुप्रसिद्ध गीतकार और कवि गोपाल दास नीरज के चुनिंदा गीतों का एक खास एलबम तैयार किया है. इसका विमोचन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नयी दिल्ली स्थित संविधान क्लब में किया है.
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और राजीव शुक्ला समेत अन्य मौजूद थे. इस एलबम में ‘जिंदगी दुल्हन है एक रात की…’,’सुबह चले, शाम चले…’ समेत नौ चुनिंदा गाने मौजूद हैं, जिन्हें एडीजी ने अपने सुरों में पिरोया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




