ePaper

राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म मामले में मोदी, नीतीश पर साधा निशाना

Updated at : 29 Jul 2018 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म मामले में मोदी, नीतीश पर साधा निशाना

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में बालिका आश्रय गृह में बच्चियों के साथ दुष्कर्म मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कहानी उनकी है जिनमें से एक आश्वासन देता है और एक सुशासन देने का वादा करता है. राहुल गांधी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में बालिका आश्रय गृह में बच्चियों के साथ दुष्कर्म मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कहानी उनकी है जिनमें से एक आश्वासन देता है और एक सुशासन देने का वादा करता है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आश्वासन बाबू (आश्वासन देने वाले) और सुशासन बाबू (सुशासन का वादा करने वाले) की कहानी….हमने सुना कि एक निर्वाचित व्यक्ति (मोदी) ने बेटी बचाओ का महज एक नारा दिया है.’

ट्वीट के साथ ही राहुल ने दुष्कर्म मामले पर एक खबर भी पोस्ट की. ‘बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ’ का नारा राजग सरकार ने दिया है. वहीं नीतीश कुमार के सुशासन के नारे के कारण उन्हें अक्सर सुशासन बाबू कहा जाता है. कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी पार्टियों ने मोदी पर ऐसे झूठे वादे करने तथा ऐसे आश्वासन देने के आरोप लगाये हैं जो कभी पूरे नहीं किये जाते.

ये भी पढ़ें… मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड : 29 नहीं, 34 बच्चियों से यौन उत्पीड़न की हुई पुष्टि

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन