रंगदारी के आरोप में पकड़ा गया आनंद

Updated at : 26 Jul 2018 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी के आरोप में पकड़ा गया आनंद

पटना : जक्कनपुर थाने के मीठापुर बस स्टैंड इलाके से पटना पुलिस ने मधुबनी के कुख्यात अपराधी चुन्नू ठाकुर गिरोह के सदस्य मुखिया उर्फ आनंद प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया. कई आपराधिक मामलों में पुलिस इसे खोज रही थी. पटना के जक्कनपुर, कंकड़बाग, शास्त्रीनगर थाने में इसके खिलाफ रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं. इसके […]

विज्ञापन
पटना : जक्कनपुर थाने के मीठापुर बस स्टैंड इलाके से पटना पुलिस ने मधुबनी के कुख्यात अपराधी चुन्नू ठाकुर गिरोह के सदस्य मुखिया उर्फ आनंद प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया. कई आपराधिक मामलों में पुलिस इसे खोज रही थी. पटना के जक्कनपुर, कंकड़बाग, शास्त्रीनगर थाने में इसके खिलाफ रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं.
इसके अलावा झारखंड में भी केस दर्ज हैं. मधुबनी समाहरणालय में 2003 में हुई फायरिंग में चुन्नू ठाकुर के साथ ही मुखिया का नाम भी सामने आया था. इसके खिलाफ 10 केसों में चार्जशीट हो चुकी है. खास बात यह है कि इसका संबंध झारखंड से पकड़े गये विकास सिंह से था.
विकास सिंह को पटना पुलिस ने गर्दनीबाग थाना इलाके में हुए दीना गोप हत्याकांड में गिरफ्तार किया था. दीना गोप की हत्या में एके 47 राइफल का उपयोग हुआ था. पुलिस के समक्ष अपनी स्वीकारोक्ति बयान में विकास सिंह ने जानकारी दी थी कि उसने अपनी एके 47 राइफल मुखिया को दे दी थी. मुखिया मूल रूप से जहानाबाद का रहने वाला है. लेकिन इन दिनों बस स्टैंड से अवैध रूप से बस संचालकों से पैसा वसूलने का धंधा करने लगा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन