पटना : कई संस्थानों में खाली रह गयी हैं सीटें
Updated at : 26 Jul 2018 9:28 AM (IST)
विज्ञापन

एनआईटी पटना में भी खाली हैं सीटें पटना : देशभर के आईआईटी, एनआईटी व अन्य तकनीकी संस्थानों में नामांकन के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) द्वारा आयोजित सात राउंड की काउंसेलिंग के बाद भी एनआईटी सिस्टम में अभी 6206 सीटें खाली रह गईं हैं. इन सीटों में देशभर की 31 एनआईटी में 2820 सीटें […]
विज्ञापन
एनआईटी पटना में भी खाली हैं सीटें
पटना : देशभर के आईआईटी, एनआईटी व अन्य तकनीकी संस्थानों में नामांकन के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) द्वारा आयोजित सात राउंड की काउंसेलिंग के बाद भी एनआईटी सिस्टम में अभी 6206 सीटें खाली रह गईं हैं. इन सीटों में देशभर की 31 एनआईटी में 2820 सीटें खाली हैं.
जबकि एनआईटी पटना के विभिन्न ब्रांचों में अभी 90 सीटें खाली हैं. इन खाली बच गयी सीटों के लिए अब सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसैब) द्वारा दो स्पेशल राउंड का आयोजन किया जायेगा.इस प्रक्रिया के लिए अभी रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया का आयोजन किया गया है, जिसके तहत 26 जुलाई तक छात्र रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं.
सीसैब ने जारी किया आंकड़ा : सीसैब द्वारा जारी खाली सीटों के संभावित आंकड़े के अनुसार एनआईटी में 2820, ट्रिपलआईटी में 1285 तथा गवर्नमेंट फंडेड इंस्टिट्यूशंस में 2101 सीटें खाली रह गई हैं. इनमें एनआईटी की खाली रही कुल सीटों में से 2302 सीटें जेंडर न्यूट्रल से व 518 सीटें फीमेल पूल से हैं जबकि ट्रीपलआईटी की खाली रही 1285 सीटों में से 1248 सीटें जेंडर न्यूट्रल से व 40 सीटें फीमेल पूल से हैं वहीं जीएफटीआई की 2101 सीटों में से 2054 सीटें जेंडर न्यूट्रल व 47 सीटें फीमेल पूल से हैं.
स्पेशल राउंड के तहत पहले राउंड का सीट एलॉटमेंट 27 जुलाई को जारी होगा. पहली सूची में आवंटन के आधार पर आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग करने की आवश्यकता नहीं होगी. इसके लिए छात्र 28 से 30 जुलाई तक सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करवाकर ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकते हैं. दूसरे राउंड का सीट एलॉटमेंट 31 जुलाई को जारी होगा तथा एक से तीन अगस्त तक छात्र रिपोर्टिंग कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




