फुलवारीशरीफ : एटीएम को गैस कटर से काट कर चार लाख रुपये ले उड़े
Updated at : 26 Jul 2018 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

एटीएम से चिनगारी निकलती देख आसपास के लोगों ने पुलिस को की खबर फुलवारीशरीफ : चोरों ने एक्सिस बैंक की एटीएम काे गैस कटर से काट कर चार लाख रुपये ले भागे. एटीएम से जब चिनगारी निकल रही थी तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची . यह घटना मंगलवार […]
विज्ञापन
एटीएम से चिनगारी निकलती देख आसपास के लोगों ने पुलिस को की खबर
फुलवारीशरीफ : चोरों ने एक्सिस बैंक की एटीएम काे गैस कटर से काट कर चार लाख रुपये ले भागे. एटीएम से जब चिनगारी निकल रही थी तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची . यह घटना मंगलवार की देर रात ढाई से तीन बजे के बीच बेऊर थाना के प्रगति नगर के आईओसी रोड में स्थित एटीएम में हुई.
आसपास के लोगों ने बताया कि करीब तीन बजे रात में एटीएम से चिनगारी निकल रही थी तभी पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन आरंभ कर दी. बैगर गार्ड के एटीएम चल रहा था. थानेदार रंजन कुमार ने बताया कि बैंककर्मी प्रमोद भारती ने बताया कि एटीएम में चार लाख रुपये थे. एटीएम में कितने रुपये थे अब तक किसी भी बैंक अधिकारी से यह लिखित नहीं आया है.
उन्होंने बताया कि बैंक का टेक्निशियन मुजफ्फरपुर गया हुआ है. पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है. आसपास की दुकानों में भी लगे सीसीटीवी की भी जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




