पटना : एक अगस्त से अंचल कार्यालयों में बनेंगे जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र

Updated at : 25 Jul 2018 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : एक अगस्त से अंचल कार्यालयों में बनेंगे जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र

पटना : नगर निगम चार अंचलों में बंटा हैं, लेकिन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सिर्फ निगम मुख्यालय में ही बनता है. इससे बोरिंग रोड में रहने वाले लोग हो या फिर पटना सिटी में रहने वाले लोग सभी को बुद्ध मार्ग स्थित निगम मुख्यालय में पहुंचना पड़ता है. शहर केनागरिकों की व्यावहारिक समस्या को देखते हुए […]

विज्ञापन
पटना : नगर निगम चार अंचलों में बंटा हैं, लेकिन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सिर्फ निगम मुख्यालय में ही बनता है. इससे बोरिंग रोड में रहने वाले लोग हो या फिर पटना सिटी में रहने वाले लोग सभी को बुद्ध मार्ग स्थित निगम मुख्यालय में पहुंचना पड़ता है. शहर केनागरिकों की व्यावहारिक समस्या को देखते हुए नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने नयी व्यवस्था बनायी है, जो एक अगस्त से अंचलों में चालू हो जायेगी. अब अंचलों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनेंगे.
समय से उपकरण व मानव बल की करें व्यवस्था : नगर आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी व चारों अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक अगस्त से पहले आईसीटी उपकरण व मानव बल की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें.
वहीं अपर नगर आयुक्त(स्थापना) और (ई-गवर्नेंस) को निर्देश दिया है कि समन्वय स्थापित करें और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन और संबंधित कागजात ऑनलाइन प्राप्त किया जा सके. साथ ही प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन निर्गत किया जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन