बिहार कैबिनेट का फैसला : सभी ग्राम पंचायत में कार्यपालक सहायक की संविदा पर होगी बहाली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2018 7:16 PM

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में आज कुल पंद्रह एजेंडों पर मुहर लगायी गयी. कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में सभी ग्राम पंचायत में कार्यपालक सहायक की संविदा पर बहाल किये जाने का निर्णय लिया गया. वहीं बैठक में किसानों को सुखाड़ से निपटने के लिए […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में आज कुल पंद्रह एजेंडों पर मुहर लगायी गयी. कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में सभी ग्राम पंचायत में कार्यपालक सहायक की संविदा पर बहाल किये जाने का निर्णय लिया गया. वहीं बैठक में किसानों को सुखाड़ से निपटने के लिए 75 पैसे प्रति यूनिट बिजली देने पर मुहरलगायीगयी.गौर हो कि हाल ही में सीएमनीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की थी.

अन्य अहम फैसले…
– नगर निकाय कर्मियों को पांचवें और छठे वेतनमान का मिलेगा लाभ
– खेल को बढ़ावा देने के लिए समिति का गठन, राज्य से लेकर प्रखंड स्तर तक गठित होगा खेल समिति
– जल संसाधन के अभियंता रजीव रंजन मौर्य बर्खास्त
– महाधिवक्ता की दैनिक भत्ते में 50 प्रतिशत की हुई वृद्धि,दैनिकभत्ता 8 हजार से बढ़कर 12 हजार रुपये हुआ
– नवगछिया पुलिस केंद्र के लिए 32 करोड़ की राशि स्वीकृत
– पक्की गली नली योजना हुआ हाई टेक, योजना के अनुश्रवण और संरक्षण के लिएआईटी मैनेजर का पोस्ट क्रिएट
– डीजल सब्सिडी वृद्धि और बिजली दर में कटौती पर मुहर, 50 रुपये प्रति लीटर मिलेगा किसानों को डीजल अनुदान की राशि, पटवन के लिए बिजली फेज 1 और 2 की बिजली दर में कटौती, 75 पैसे प्रति यूनिट बिजली दर से करना होगा भुगतान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन