पटना : छात्राओं से नहीं ली जायेगी फीस प्रॉस्पेक्टस के भी नहीं लगेंगे पैसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2018 9:11 AM
विज्ञापन
बिहार बोर्ड अध्यक्ष ने दिया आश्वासन पटना : राज्य के विश्वविद्यालयों में संयुक्त स्नातक ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया को लेकर छात्रों की समस्या को दूर करने का आश्वासन राज्यपाल सह कुलाधिपति सत्यपाल मलिक ने दिया है. उन्होंने छात्र-छात्राओं की सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया है. शुक्रवार को आंदोलन कर रहे छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल […]
विज्ञापन
बिहार बोर्ड अध्यक्ष ने दिया आश्वासन
पटना : राज्य के विश्वविद्यालयों में संयुक्त स्नातक ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया को लेकर छात्रों की समस्या को दूर करने का आश्वासन राज्यपाल सह कुलाधिपति सत्यपाल मलिक ने दिया है. उन्होंने छात्र-छात्राओं की सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया है. शुक्रवार को आंदोलन कर रहे छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में उन्होंने आश्वासन दिया है.
इसके अतिरिक्त छात्रों ने बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर से भी मुलाकात की छात्रों की सारी समस्याओं का निदान निकालते हुए अध्यक्ष ने पूरे राज्य के विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन नामांकन की तिथि को और आगे बढ़ाते हुए कहा कि छात्रों का नामांकन मेरिट लिस्ट के हिसाब से प्रत्येक कॉलेजों में होगा और छात्रों को इस परेशानी से मुक्ति मिलेगी. साथ ही इस ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया में जिस हिसाब से छात्रों से नामांकन फॉर्म के नाम पर व कॉलेज प्रॉस्पेक्टस के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं.
उस नामांकन फॉर्म के 300 रुपये को पूरे बिहार के तमाम कॉलेजों में माफ कर दिया गया है. साथ ही छात्राओं की फीस माफी की मंजूरी दे दी गयी है. अब नामांकन में वसूले जा रहे 2800 रुपये को पूरी तरीके से माफ कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










