पटना : स्वामी अग्निवेश पर हमले से भाजपा का चेहरा बेनकाब

Updated at : 19 Jul 2018 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : स्वामी अग्निवेश पर हमले से भाजपा का चेहरा बेनकाब

पटना : भाकपा-माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि स्वामी अग्निवेश पर झारखंड में हमले के बाद भाजपा का चेहरा बेनकाब हो गया है. जिस प्रदेश में भाजपा की सरकार है, वहां भीड़ राज चल रहा है. भीड़ कानून को हाथ में लेकर किसी पर भी हमला कर देती है. धर्मनिरपेक्षता और मानवाधिकार के […]

विज्ञापन
पटना : भाकपा-माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि स्वामी अग्निवेश पर झारखंड में हमले के बाद भाजपा का चेहरा बेनकाब हो गया है. जिस प्रदेश में भाजपा की सरकार है, वहां भीड़ राज चल रहा है. भीड़ कानून को हाथ में लेकर किसी पर भी हमला कर देती है. धर्मनिरपेक्षता और मानवाधिकार के लिए काम करने वाले 80 वर्षीय अग्निवेश पर भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों का हमला दुर्भाग्यपूर्ण है.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग है कि देश में अशांति फैलाने वाले ऐसे लोगों और संस्थाओं पर कड़ी कार्रवाई करें. साथ ही दोषियों को सख्त सजा दी जाये. दीपांकर भट्टाचार्य ने मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोजगार देने में सरकार नाकाम रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन