पीएमसीएच : रैनबसेरे में पुलिस, परिसर में मरीज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2018 9:13 AM

विज्ञापन

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज के परिजनों के लिए बने रैनबसेरे इन दिनों पुलिस के कब्जे में है. रैनबसेरे में मरीज व उनके परिजन नहीं बल्कि पुलिस के जवान आराम फरमा रहे हैं. ऐसे में इलाज कराने आ रहे मरीज व उनके परिजनों को पार्किंग व परिसर में बैठ कर समय काटनी […]

विज्ञापन
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज के परिजनों के लिए बने रैनबसेरे इन दिनों पुलिस के कब्जे में है. रैनबसेरे में मरीज व उनके परिजन नहीं बल्कि पुलिस के जवान आराम फरमा रहे हैं. ऐसे में इलाज कराने आ रहे मरीज व उनके परिजनों को पार्किंग व परिसर में बैठ कर समय काटनी पड़ रही है.
इमरजेंसी वार्ड के पीछे बने इस रैन बसेरा में पिछले कई महीनों से पुलिस के जवान रह रहे हैं. इससे मरीज के परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद का कहना है कि इमरजेंसी वार्ड में आये मरीज के परिजनों के लिए रैनबसेरे के पास पार्किंग बनायी जा रही है. इसलिए पुलिस के जवान वहां अस्थायी तौर पर रहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन