मसौढ़ी : सड़क हादसे में एक भाई की मौत, दूसरा जख्मी
Updated at : 16 Jul 2018 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

मसौढ़ी : ओकरी पथ स्थित थाना क्षेत्र के मेदनी बीघा मोड़ के पास रविवार की देर रात बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रहे डंपर ने कुचल दिया. हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को पीएमसीएच में भेजा […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : ओकरी पथ स्थित थाना क्षेत्र के मेदनी बीघा मोड़ के पास रविवार की देर रात बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रहे डंपर ने कुचल दिया. हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को पीएमसीएच में भेजा गया है. मृतक युवक जहानाबाद जिले के ओकरी थाना क्षेत्र के बिशु बीघा गांव का रहने वाला बताया जाता है. घायल युवक मृतक का चचेरा भाई बताया जा रहा है.
घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार युवक अपने चचेरे भाई के साथ एक बाइक से रविवार की शाम मसौढ़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने आया था. देर रात दोनों घर लौट रहे थे कि इसी बीच मेदनी बीघा मोड़ के पास यह घटना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




