पटना : वाणसागर परियोजना से बिहार के किसान भी होंगे लाभान्वित: सुशील मोदी

Updated at : 16 Jul 2018 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : वाणसागर परियोजना से बिहार के किसान भी होंगे लाभान्वित: सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में परियोजना का लोकार्पण किया. इससे बिहार के रोहतास, बक्सर भोजपुर, भभुआ, गया और पटना समेत दर्जन भर जिलों में किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी. इसका शिलान्यास 14 मई 1978 को तत्कालीन प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में परियोजना का लोकार्पण किया. इससे बिहार के रोहतास, बक्सर भोजपुर, भभुआ, गया और पटना समेत दर्जन भर जिलों में किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी. इसका शिलान्यास 14 मई 1978 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने किया था. कांग्रेसी सरकारों ने रुचि ली होती तो 20 साल पहले किसानों को इसका लाभ मिल जाता.
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि 15 जुलाई 1955 वह तारीख है जिस दिन नेहरू को उनकी सरकार ने भारतरत्न प्रदान कर लोकतंत्र में लोकलाज की अवहेलना की थी. 63 साल बाद गरीब, पिछड़े परिवार के नरेंद्र मोदी ने इसी 15 जुलाई को तीन राज्यों के करोड़ों किसानों को वाणसागर परियोजना का उपहार दिया. कांग्रेस व राजद जैसी वंशवादी पार्टियां कभी जनता का कल्याण नहीं कर सकतीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन