जेल में बंद विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से गिरिराज की मुलाकात पर येचुरी ने कही ये बड़ी बात

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2018 3:47 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि भाजपा की विचारधारा और राजनीति सही मायने में नफरत और हिंसा पर आधारित है. सांप्रदायिक दंगा फैलाने के आरोप में बिहार की जेल में बंद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार के एक मंत्री की कथित मुलाकात संबंधी मीडिया रिपोर्टों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि भाजपा की विचारधारा और राजनीति सही मायने में नफरत और हिंसा पर आधारित है. सांप्रदायिक दंगा फैलाने के आरोप में बिहार की जेल में बंद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार के एक मंत्री की कथित मुलाकात संबंधी मीडिया रिपोर्टों के हवाले से येचुरी ने भाजपा पर हिंसा की राजनीति करने का आरोप लगाया.

सीताराम येचुरी ने भाजपा का नाम लिये बिना यह आरोप लगाते हुए आज अपने एक ट्वीट में कहा ‘‘यह घटना सिर्फ इस एक या अन्य मंत्रियों से जुड़ी नहीं है, बल्कि उनकी पूरी विचारधारा और राजनीति समाज के कमजोर तबकों के खिलाफ नफरत और हिंसा पर आधारित है.

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह झारखंड में भीड़ द्वारा पीट पीट कर हत्या के मामले में दोषी ठहराये गये व्यक्ति के साथ केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की तस्वीरें सामने आने पर भी येचुरी ने कहा था ‘‘जब केंद्रीय मंत्री खुद दोषियों के साथ दिखें, तब यह जानने के लिये बहुत दूर तक देखने की जरूरत नहीं है कि हमारा सामाजिक तानाबाना किन लोगों की वजह से और किस विचारधारा की वजह से नष्ट हो रहा है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन